सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक ध्रुव व द्विवेदी पुलिस मुख्यालय में बनाए गए ओएसडी
1 min read
Share this
रायपुर। राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा श्री बी0 एस0 ध्रुव (सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक) एवं श्री एस0 सी0 द्विवेदी (सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक) को छ0ग0 सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के नियम 4 (4) में विहित प्रावधान के तहत् कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) पुलिस मुख्यालय, छ0ग0 रायपुर के रिक्त असंवर्गीय पद के विरूद्ध 01 वर्ष की अवधि अथवा आगामी आदेश तक जो भी पहले हो, के लिए संविदा नियुक्ति प्रदान किया है। संविदा की सेवा शर्ते पृथक से जारी की जावेगी।

