May 5, 2026

रामगढ़ पर्वत अध्ययन के लिए भाजपा ने गठित किया तीन सदस्यीय समिति

1 min read
Share this

रायपुर। रामगढ़ पर्वत के विषय को लेकर अन्य राजनैतिक दलों द्वारा अनेक प्रकार का भ्रम उत्पन्न किये जाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रामगढ़ पर्वत के विषय पर वास्तविक स्थिति का अध्ययन करने के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति संबंधित स्थान का दौरा कर इस विषय से संबंधित तथ्यों का अध्ययन कर अपना रिपोर्ट 07 दिवस के भीतर पार्टी को सौंपेगी। समिति में शिवरतन शर्मा, पूर्व विधायक को संयोजक है और उनके साथ विधायक श्रीमती रेणुका सिंह और भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी को सदस्य बनाया गया है।