नगर सेना के जवानों ने निमोनियां से पीडि़त दो बच्चों को अस्पताल पहुंचाया
1 min read
Share this
बीजापुर। जिले में भारी बारिश और बाढ़ के बीच नगरसेना के जवानों ने सूचना पर पेद्दाजोजेर गांव से निमोनियां से पीडि़त दो नन्हे बच्चों को उफनते वेरुदी नदी पार कर सुरक्षित उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज गुरूवार को चारो ओर से पानी से घिरे पेद्दाजोजेर गांव में बच्चों की तबियत खराब होने पर निराश और चिंतित परिजनों ने नगरसेना के बाढ़ बचाव दल से मदद की गुहार लगाई । सूचना मिलते ही जवान तत्काल नाव लेकर पेद्दाजोजेर गांव पहुंचे और वेरुदी नदी की खतरनाक धारा को पार करते हुए दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद बच्चों को मेडिकल स्टाफ की टीम को सौंपा गया। जहां उनका तत्काल इलाज शुरू हुआ। अस्पताल पहुंचने के बाद बच्चों के परिजनों ने राहत की सांस ली और नगर सेना के जवानों का दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया।
