खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई – अवैध खनिज उत्खनन व परिवहन पर कसी लगाम

1 min read
Share this

रायपुर। खनिज विभाग की टीम ने सोमवार को अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर वाहनों और मशीनरी को जब्त किया।

विभाग की जानकारी के अनुसार मंदिर हसौद और नवापारा में विभागीय टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए तीन हाइवा वाहनों को खनिज रेत, मुरुम और ईंट का अवैध परिवहन करते पकड़ा। इन वाहनों को जब्त कर संबंधित थाने में सुपुर्द किया गया है। साथ ही गोबरनवापारा के ग्राम पारागांव स्थित महानदी पर अवैध रेत उत्खनन करते हुए एक पोकलेन मशीन, एक रेत सक्शन मशीन और एक नाव को जब्त किया गया।

खनिज।विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए वाहनों एवं मशीनरी के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों पर भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।