पुलिस हिरासत से फरार हुए आप विधायक पठानमाजरा

1 min read
Share this

पटियाला। सुबे में अपनी ही सरकार के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा पुलिस हिरासत से फरार हो गए  मंगलवार सुबह हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें थाने ले जा रही थी, तभी पठान माजरा और उनके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी और गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

पठान माजरा और उनके साथी एक स्कॉर्पियो और एक फॉर्च्यूनर में फरार हो गए, जिनमें से पुलिस ने फॉर्च्यूनर को पकड़ लिया।

पठानकोट माजरा ने एक दिन पहले आप सरकार पर सवाल उठाए थे। कहा था कि पंजाब पुलिस ने मेरी पूर्व पत्नी से जुड़े एक पुराने मामले दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। दिल्ली की आप टीम पंजाब पर हावी होने की कोशिश कर रही है और मेरी आवाज दबाई जा रही है।

पंजाब के पटियाला जिले के सनौर हल्के से विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा को पुलिस ने हरियाणा के करनाल के गांव डबरी से गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार यह गिरफ्तारी धारा 376 के एक पुराने मामले में की गई ।विधायक पठान माजरा की सुरक्षा कल ही पंजाब सरकार द्वारा वापस ले ली गई थी बताया जा रहा है कि पठान माजराअपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे और उन्होंने सिंचाई विभाग के मुख्य अफसर कृष्ण कुमार को हालिया बाढ़ का सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया था।