यूएसओपन:मेदवेदेव को गुस्से में रैकेट तोड़ना भारी पड़ा, लगा 42,500 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना
1 min read
Share this
यूएसओपन 2025 में रूसी टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव को कोर्ट में अपने गुस्से का इजहार करना भारी पड़ गया। मेदवेदेव को अपने इस गुस्से के हरकत की भारी कीमत 42,500 अमेरिकी डॉलर जुर्माने के साथ चुकानी पड़ी। जो भारतीय रुपयों में करीब 37 लाख रुपये होता है। यह जुर्माना उनकी मैच फीस का एक-तिहाई से भी ज्यादा है।
यूएस ओपन 2025 के पहले राउंड के मैच में गुस्से का यह नजारा डेनिल मेदवेदेव फ्रांस के बेंजामिन बोंजी के खिलाफ मुकाबला देखने को मिला। मैच के दौरान, तीसरे सेट में जब बोंजी 5-4 से आगे थे, एक फोटोग्राफर कोर्ट के पास से गुजर रहा था, जिससे मेदवेदेव को बाधा महसूस हुई। उन्होंने इस पर तुरंत अपनी नाराजगी जाहिर की। हालांकि, चेयर अंपायर ग्रेग एलेंसवर्थ ने हस्तक्षेप किया और फोटोग्राफर को कोर्ट से बाहर जाने का निर्देश दिया, लेकिन उन्होंने बोंजी को सर्विस जारी रखने की अनुमति दे दी। अंपायर के इस फैसले से मेदवेदेव का गुस्सा भड़क गया।
