रुद्रेश्वर मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे तीन कांवरियों को अज्ञात वाहन ने मार टक्कर, दो की मौत
1 min read
Share this
धमतरी। जिले के रुद्रेश्वर मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे तीन कांवरियों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही दो कांवरियों की मौत हो गई जबकि घायल एक कांवरिए को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अर्जुनी थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
तीन कांवरिए धमतरी के रुद्रेश्वर मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे। इसी दौरान तेलीनसत्ती गांव के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मारते हुए चलते बना। इस हादसे में दो कांवरियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। लोगों की सूचना पर अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों को पीएम के लिए भेज कर शिनाख्त में जुट गई है।
