चावला बंधुओ ने डॉक्टर से ठग लिए डेढ़ करोड़
1 min read
Share this
रायपुर। शेयर ट्रेडिंग में निवेश के लिए आरोपी मनोज चावला, खुशबू चावला, चेतन चावला और नैना चावला ने रकम उधार लेने के बाद वापस करने से इंकार कर दिया। चावला बंधुओं ने शंकर नगर निवासी डॉ बालाकृष्णा से डेढ़ करोड़ रुपये उधार लिए है। रकम वापसी के इंकार करने के बाद डॉक्टर ने सिविल लाइन थाने में चारों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुुरु कर दी है।
