April 25, 2026

नक्सल सामग्री-कलर प्रिंटर के साथ 3 सक्रिय नक्सली गिरफ्तार

1 min read
Share this

बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बीजापुर पुलिस, डीआरजी बीजापुर, कोबरा 201 व 202 बटालियन और सीआरपीएफ 222 बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में पेद्दाकोरमा और बोड़ला पुसनार के मध्य जंगल क्षेत्र से तीन सक्रिय नक्सलियों में जनताना सरकार सदस्य कल्लू हपका पिता सोमलू, उम्र 22 वर्ष, निवासी बोड़ला पुसनार, जनताना सरकार सदस्य सुक्की हेमला पति लच्छु उम्र 50 वर्ष, निवासी बोड़ला पुसनार एवं जनताना सरकार सदस्य सोमा उईका पिता स्व. पाण्डू उईका उम्र 35 वर्ष निवासी पोंजेरको गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की निशानदेही पर सुरक्षाबलों ने जंगल में छिपाकर रखे गए नक्सली वर्दी, पि_ू बैग, नक्सली साहित्य, पोच, बेल्ट और एक नग कलर प्रिंटर भी बरामद किया है। यह बरामदगी नक्सलियों के संगठनात्मक गतिविधियों और प्रचार-प्रसार के लिए रखे गये थे। पुलिस के मुताबिक ये तीनों नक्सली 29 जुलाई 2025 को पेद्दाकोरमा-बोड़ला पुसनार के जंगल में हुई मुठभेड़ की वारदात में शामिल थे। थाना बीजापुर द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया है।