महापौर की अच्छी पहल,पूर्व महापौर व सभापतियों के साथ बैठक कर मांगे सुझाव
1 min read
Share this
00 शहर में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लिया
रायपुर। महापौर मीनल चौबे की ओर से शहर में जलभराव की समस्या दूर करने अभिनव पहल की गई है, राजनीति को किनारे करते हुए उन्होने रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौरों व सभापतियों के साथ एक साझा बैठक आज निगम मुख्यालय में की और मार्गदर्शन मांगा कि शहर अपना है लोगों की परेशानियों से हम सब वाकिफ हैं काम करना हम चाहते हैं,पर हमें कुछ ही समय मिल पाया है। आप लोगों ने पहले भी निगम क्षेत्र में काम किया है सब कुछ अनुभव है। जल भराव की स्थिति से कैसे निपटे इसके लिए आपके सुझाव चाहिए। हम पुख्ता काम करना चाहते हैं ताकि आने वाले समय में लोगों को इससे राहत मिल सके।
श्रीमती चौबे की इस पहल का कांग्रेस व भाजपा नेताओं से स्वागत करते हुए अपनी राय दी। बैठक में श्रीमती मीनल चौबे के साथ, पूर्व महापौर व राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉक्टर किरणमयी नायक, पूर्व सभापति व राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, पूर्व सभापति व राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, एजाज ढेबर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी, पूर्व एमआईसी सदस्य राधेश्याम विभार, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त विश्वदीप, एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल, अपर आयुक्तगण, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंतागण, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उपअभियंता उपस्थित रहे।
