शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर दोगुना फायदा का लालच देकर किया 1.15 करोड़ की ठगी करने वाला नकुल गिरफ्तार
1 min read
Share this
जांजगीर-चांपा। अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर दोगुना लाभ कमाने का लालच देते देकर दर्जनों लोगों से 1.15 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड नकुल साहू (51 वर्ष) को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लोगों से कैश और आरटीजीएस के माध्यम से पैसे जमा करवाए थे। जब रकम लौटाने का समय आया तो आरोपी ने आनाकानी शुरू कर दी। 22 जुलाई को शिकायतकर्ता परमेंद्र कुमार ने इसकी शिकायत थाने में की और पुलिस ने धारा 318, 3(5) के तहत मामला दर्ज उसकी तलाश शुरु की और कल उसे गिरफ्तार कर लिया और आज उसे न्यायालय में पेश जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी मणिकांत पांडे का कहना है कि जल्द ही मुख्य आरोपी के साथियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच में पाया गया कि इससे पहले भी आरोपी ठगी के मामले में सजा काट चुका है।
