मृगनयनी एग्जीबिशन से हुए आय से अग्रवाल समाज करेगा निर्धन कन्याओं का विवाह
1 min read
Share this
00 सैकड़ो महिलाओं ने जीते उपहार
रायपुर। छत्तीसगढ़ अग्रवाल संगठन रायपुर जिला इकाई के महिला मंडल द्वारा सावन तीज के लिए दो दिवसीय मृगनयनी एग्जीबिशन का आयोजन शंकर नगर के सिंधु पैलेस में किया गया। एग्जीबिशन का उद्घाटन प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर अशोक अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष गंगा अग्रवाल, महिला मण्डल अध्यक्ष माया मुरारका, श्याम सत्संग महिला मण्डल अध्यक्ष संगीता सरावागी ने किया। इस दो दिवसीय मृगनयनी एग्जीबिशन से प्राप्त हुए आए का उपयोग छत्तीसगढ़ अग्रवाल संगठन के द्वारा निर्धन कन्याओं के विवाह में खर्च किया जाएगा।
प्रचार प्रसार मंत्री ज्योति अग्रवाल ने बताया कि मृगनयनी एग्जीबिशन में करीब 50 स्टाल लगे थे जिसमें कोलकाता, इंदौर, जयपुर के अलावा छत्तीसगढ़ के रायगढ़, अंबिकापुर, बिलासपुर के साथ रायपुर की महिलाओं ने स्टॉल लगाए थे। इस दौरान हर 2 घंटे में एक लकी कूपन निकाला जा रहा था जिसमे विशेष आकर्षक उपहार दिए जा रहे थे। इस अवसर पर सावन झूले का आयोजन किया गया था जिसमें सभी महिलाएं हरे रंग की ड्रेस में सोलह सिंगार करके आई थी। तंबोला खिलाया गया जिसमे उपहार में चांदी के सिक्के के साथ अनेको गिफ्ट दिए गए। इस अवसर पर प्रांतीय संरक्षिका अनीता अग्रवाल, अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल कोषाध्यक्ष संतोष धनोदिया, एग्जीबिशन के कार्यक्रम की सयोंजीका सीता अग्रवाल, बबिता अग्रवाल के साथ अन्य महिलागण उपस्थित थे। मृगनयनी एग्जिबिशन की तरह प्राप्त आय से निर्धन कन्याओं का विवाह एवं सामाजिक कार्य किया जायेगा।
