मार्निग वाॅक पर निकले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य बिगड़ा, अस्पताल में भर्ती

1 min read
Share this

चेन्नई (पीटीआई)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन की तबीयत अचानक खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनके कुछ टेस्ट हुए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने का इंतजार है। यह घटना आज सुबह की बताई जा रही है। सीएम स्टालिन रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तभी अचानक से उन्हें चक्कर आ गए। सीएम को फौरन चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बयान में कहा गया है, “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को आज सुबह रूटीन मॉर्निंग वॉक के दौरान हल्का चक्कर आने की शिकायत हुई। उन्हें लक्षणों के मूल्यांकन और जरूरी डायग्नोस्टिक टेस्ट के लिए अपोलो हॉस्पिटल, चेन्नई में भर्ती कराया गया है।”