ईडी का मकसद भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करना है, ना कि किसी को खुश करना – विजय शर्मा
1 min read
Share this
रायपुर। ईडी के छापे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के बयान पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि एक स्वतंत्र केंद्रीय एजेंसी है और उसका मकसद भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करना है, ना कि किसी को खुश करना। शराब घोटाले की जड़ें छत्तीसगढ़ में थीं और उसका मॉडल दिल्ली और झारखंड तक पहुंचा। हमें मालूम है मामला क्या है, इसलिए ईडी आई है।देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना ठीक नहीं है। ये वही लोग हैं जो 1975 की इमरजेंसी में चुनाव आयोग को पूरी तरह बर्बाद कर चुके हैं, और आज उसी संस्था की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहे हैं। शर्मा ने ये भी कहा ईडी किसी के जन्मदिन पर नहीं, जांच के आधार पर आती है। अगर पहले कुछ गलत हुआ है, तो उसकी जांच आज होगी ही।
