एक और दवा अमानक पाई गई
1 min read
Share this
रायपुर। मिर्गी झटके रोकने और सर में चोट लगने वाले मरीजों को दी जाने वाली दवा Phenytoin sodium को अमानक पाये जाने पर इस दवा को वापस गोदाम में भेजने के निर्देश दिये हैं।
उल्लेखनीय है कि यह दवा किसी किसी मरीज को या जीवन पर्यंत देनी पड़ती है। पूर्व में 4 जुलाई छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन के सर्कुलर से स्पष्ट है सिस्टोग्राम लैबोरेट्रीज लिमिटेड द्वारा सप्लाई किए गए phenytoin sodium इंजेक्शन को पहले परीक्षण में भी अमानक पाया गया था। उसे समय इसके उपयोग वितरण पर आगामी आदेश तक रोक लगाई गई थी। पूर्ण गुणवत्ता परीक्षण के पश्चात इसे फिर से अमानक माना गया है ,इसलिए इसको वितरित न कर गोदाम में वापस करने के लिए निर्देशित किया गया है।

