आरक्षित वनभूमि पर अतिक्रमण करने वाले 3 आरोपी गए जेल

1 min read
Share this

जगदलपुर। प्रदेश के वन मंत्रालय के निर्देशानुसार मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर वृत्त आरसी दुग्गा और डीएफओ बस्तर उत्तम गुप्ता के मार्गदर्शन और एसडीओ बस्तर और वन परिक्षेत्र अधिकारी करपावंड सौरभ रजक के नेतृत्व में वन परिक्षेत्र करपावंड के परिसर गोटीगुडा के कक्ष क्रमांक आरएफ 1135 नया 155 में अवैध कटाई और अवैध अतिक्रमण के आरोप में 3 आरोपियों बलदेव कोर्राम, धरम कोर्राम, एवं सोमन सिंह के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 और लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 के तहत पीओआर दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कसर्यवाही उपरांत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जगदलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें 8 जुलाई तक न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल जगदलपुर में दाखिल कर दिया गया है।
इस कार्रवाई में प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल विवेक जायसवाल, परिक्षेत्र सहायक बालकदास बघेल, बनसिंह कर्मा, कमलोचन बघेल, महेश पांडे, दिनेश आलम और बीट फील्ड ऑफिसर मंगल कश्यप, कलमू देवा, तुलेश बघेल, सोनाधर मौर्य, रघुनाथ नाग, वन प्रबंधन समिति गोटीगुडा के सदस्य और परिक्षेत्र के सुरक्षा श्रमिक शामिल रहे। वहीं बस्तर वन मंडल के ही दरभा वन परिक्षेत्र में भी वन भूमि पर अतिक्रमण करते हुए दो ट्रेक्टर को जब्त करने की कार्रवाई की गई है। वन विभाग के द्वारा चलाए जा रहे अभियान से वन भूमि पर अतिक्रमण करने वाले लोगों में दहशत का माहौल है।