अबूझमाड़ के जंगल में हुई मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर

1 min read
Share this

नारायणपुर। कोहकामेटा थाना क्षेत्र अंर्तगम अबूझमाड़ इलाकेे में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने 2 नक्सलियों को ढेर कर दिया है, जिनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही 315 बोर राइफल सहित मेडिकल सामान और अन्य नक्सल सामग्री बरामद हुए हैं। बस्तर आईजी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि 2 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गये हैं, सुरक्षबल के जवान मौके पर मौजूद है, इलाके की सर्चिंग जारी है। विस्तृत जानकारी पृथक से दी जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को नक्सलियों के माड़ डिवीजन के बड़े कैडर की आसूचना पर डीआरजी नारायणपुर, कोंडागांव और एसटीएफ के संयुक्त बल को बीते शाम रात में अबूझमाड़ कोहकमेटा इलाके में ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। बुधवार की रात जब जवान नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं आज गुरूवार सुबह जब जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो 2 नक्सलियों के शव बरामद हुए, इस दौरान आज सुबह भी गोलीबारी हुई है।