November 23, 2026

अमेरिका ने स्टूडेंट वीज़ा पर लगे प्रतिबंध को समाप्त किया

1 min read
Share this

वाशिंग्टन (ऐजेंसी)। कुछ नई शर्तों के साथ अमेरिका ने विदेशी छात्रों को अपने देश में अध्ययन की अनुमति देते हुए छात्र वीज़ा देने की घोषणा की। अमेरिका में पढ़ने की इच्छा रखने वाले छात्रों को अब अपना वाट्सएप अकाउंट्स ओपन रखना होगा साथ ही जिन कालेजों में विदेशी छात्र कम हैं वहां प्रवेश लेने वाले छात्रों को तरजीह दी जायेगी।

अमेरिका  में पढ़ाई का सपना देख रहे हजारों इच्छुक विदेशी छात्रों के लिये  डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने स्टूडेंट वीजा प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने की घोषणा की। वीजा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स ‘अनलॉक’ रखने होंगे। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि अब वाणिज्य दूतावासों के अधिकारी आवेदकों के सोशल मीडिया पोस्ट और संदेशों की समीक्षा करेंगे। यदि किसी पोस्ट को अमेरिका, उसकी सरकार, संस्कृति या संस्थानों के खिलाफ माना गया, तो वीजा आवेदन रद्द किया जा सकता है।विदेश विभाग ने  स्पष्ट तौर पर कहा है कि अगर कोई छात्र अपने सोशल मीडिया अकाउंट को सार्वजनिक नहीं करता या उसकी समीक्षा की इजाजत नहीं देता, तो यह संदेह का कारण बन सकता है और ऐसे में वीजा आवेदन को खारिज किया जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

पिछले महीने अमेरिका ने वीजा साक्षात्कार प्रक्रिया को अस्थायी रूप से रोक दिया था ताकि सोशल मीडिया निगरानी के लिए तैयारी की जा सके. लेकिन अब वाणिज्य दूतावासों में इंटरव्यू स्लॉट फिर से जारी किए जा रहे हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे बुकिंग साइट्स और विदेश विभाग की प्रेस ब्रीफिंग पर नजर बनाए रखें। विदेश विभाग ने कहा है कि उन छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो ऐसे कॉलेजों में दाखिला ले रहे हैं जहां विदेशी छात्रों की संख्या 15% से कम है।

This will close in 0 seconds