संभागायुक्त महादेव कावरे ने विभिन्न विभागों का किया औचक निरीक्षण

1 min read
Share this

रायपुर । संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने  गुरुवार को कलेक्टर परिसर, जिला पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) और तहसील के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वित्त शाखा, खनिज शाखा, नजूल शाखा, आबकारी, स्वच्छ भारत मिशन, खनिज न्यास शाखा सहित अन्य कार्यालयों में पहुँचकर कैश बुक, अभिलेख पास बुक, रजिस्टर, राजस्व प्रकरणों और कार्यालयीन कार्यों की जांच की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस दौरान कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

This will close in 0 seconds