June 23, 2025

चिरंजीवी अभियान की लाभार्थी महिलाओं के लिए चला गया प्रशिक्षण सत्र

1 min read
Share this

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल की शिक्षिका अस्मिता कुसरे ने चिरंजीवी अभियान की लाभार्थी महिलाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया। इसका उद्देश्य महिलाओं को रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना था। प्रशिक्षण के दौरान अस्मिता ने प्रतिभागियों को घर में अनुपयोगी पड़ी सामग्रियों का रचनात्मक उपयोग करते हुए सजावटी और दैनिक उपयोग की वस्तुएं तैयार करना सिखाया। इसमें महिलाओं ने आसानी से और खूबसूरती से कारपेट रंगोली और फ्लावर रंगोली बनाना सीखा। उन्हें विभिन्न डिजाइनों और तकनीकों का उपयोग करते हुए रंगोली बनाना सिखाया गया। प्रशिक्षणार्थियों ने फूलों की रंगोली, पंखुड़ियों की रंगोली, गुलाल की रंगोली, सुपारी रंगोली, मास्क्यूटो क्वाइल के उपयोग वाली आकर्षक रंगोली सीखी, जो व्यावहारिकता का सुंदर संगम प्रस्तुत करती है।