November 23, 2026

105 लीटर विदेशी शराब जब्त

1 min read
Share this

रायपुर। दलदल सिवनी के हर्ष प्राइड में आबकारी विभाग ने दबिश देकर मध्यप्रदेश से तस्करी किए गए कई ब्रांडों की 105 लीटर शराब के साथ आरोपी संजय दासवानी को गिरफ्तार किया है। जप्त शराब की कीमत 1 लाख 59 हजार रुपये बताई जा रही है। जब्त शराब की बोतलों में मध्यप्रदेश की 9 बोतल रेड लेबल व्हिस्की, 9 बोतल हंड्रेड पाइपर व्हिस्की,10 बोतल ब्लैक एंड वाइट ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की, 23 बोतल रॉयल स्टेग व्हिस्की, 4 बोतल रॉयल चैलेंज व्हिस्की, 24 बोतल ब्लेंडर प्राइड अल्ट्रा व्हिस्की और 90 बोतल किंगफिशर बियर केन शामिल है।

This will close in 0 seconds