April 30, 2026

ईद उल अजहा 7 जून को, सुबह 6.30 बजे से शुरू हो जाएगा नमाज का सिलसिला

1 min read
Share this

भिलाई। मुस्लिम समुदाय 7 जून को ईद उल अजहा मनाएगा। इस दौरान मस्जिदो-ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की जाएगी वहीं तीन दिन तक चलने वाला कुर्बानी का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। ईदुल अजहा के एक दिन पहले शुक्रवार को शहर में कुरबानी के लिए आए बकरे बड़ी तादाद में बिके। मस्जिदों के सामने से लेकर स्लॉटर हाउस तक में बकरों की खरीदी के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसी तरह सेवइयां, मेवे और मसाले खरीदने भी लोग दुकानों में पहुंचे। ईद उल अजहा के मौके पर शहर की तमाम मस्जिदों ईदगाहों में नमाज की तैयारी पूरी कर ली गई है। अशरफी मस्जिद रूआबांधा में पहली जमात सुबह 6:30 बजे और दूसरी जमात 7:15 बजे होगी। इसी तरह हजरत बिलाल मस्जिद हुडको में और रिसाली ईदगाह में सुबह 7:30 बजे, हुसैनी मस्जिद करबला मैदान जीई रोड में और हाउसिंग बोर्ड ईदगाह में 8 बजे की नमाज होगी। जामा मस्जिद सेक्टर-6 के ईदगाह में ईद की नमाज का वक्त सुबह 8 बजे रखा गया है।
मर्कज़ी मस्जिद पावर हाउस कैंप 2 के सेक्रेटरी सैय्यद असलम ने बताया कि मर्कज़ी मस्जिद पावर हाउस कैंप 2 में सुबह 8.15 बजे इमाम हाफिज कासिम बस्तवी नमाज़ अदा कराएंगे। वहीं जामा मस्जिद हुडको में सुबह 7.00 बजे ईद उल अजहा की नमाज होगी। मरकज मस्जिद नूर सुपेला मे सुबह 8.15, नमाज़ रखी गई है। मदनी मस्जिद फरीद नगर में सुबह 6.30 बजे ईद उल अजहा की नमाज रखी गई है।