हम अपने लक्ष्यों की ओर निरंतर बढ़ रहे हैं : अनुराग सिंहदेव

1 min read
Share this

रायपुर। भाजपा प्रदेश सदस्यता संयोजक अनुराग सिंहदेव ने कहा कि पूरे प्रदेश में संगठन महापर्व सदस्यता अभियान में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता व जुटे हुए हैं। हम जिस लक्ष्य को लेकर पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान के सहभागी बने उसका अच्छा प्रतिसाद हमें मिल रहा है। जिला से लेकर मंडल तक और बूथों तक हमारा लक्ष्य सदस्यता को लेकर है उस दिशा में हम निरंतर गतिमान हैं और हम अपने लक्ष्यों को पूर्ण करने में सफल होंगे। प्रदेश सदस्यता अभियान संयोजक श्री सिंहदेव ने पार्टी के सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ सहित सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से अधिक से अधिक सदस्य भाजपा से जोड़ने की अपील की है।