September 20, 2024

बिसाल को मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल किया गया श्रवण यंत्र प्रदाय

1 min read
Share this

रायपुर। दुर्ग जिले के ग्राम खम्हरिया निवासी श्री नीलकंठ बिसाल को जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर तत्काल श्रवण यंत्र प्रदाय किया गया। श्रवण यंत्र मिलने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को राम-राम कहकर धन्यवाद ज्ञापित किया।