रायपुर को नशामुक्त शहर बनाने तेरापंथ महिला मंडल का सहयोग करेंगे-प्रमोद दुबे

1 min read
Share this

00 तेरापंथ महिला मंडल को दिया श्रेष्ठ अनुशाषित संगठन का अवार्ड
रायपुर। रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे लंबे अरसे से नशामुक्ति अभियान को लेकर विभिन्न स्तर पर लोगों को जोड़कर कार्य कर रहे हैं। रायपुर प्रवास के दौरान जब तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता डागा एवं महामंत्री नीतू ओस्तवाल को इसकी जानकारी हुई तो वे अपनी टीम के साथ सभापति से मिलने नगर निगम मुख्यालय पहुंची। इसी अभियान से वे लोग भी जुड़े हुए हैं। तेरापंथ महिला मंडल को श्रेष्ठ अनुशाषित संगठन के अवार्ड से नगर निगम के सभापति एवं पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने सम्मानित किया और रायपुर को नशामुक्त शहर बनाने में उनसे सहयोग मांगा।
तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता डागा एवं महामंत्री नीतू ओस्तवाल ने इस अवसर पर श्री दुबे को अवगत कराया कि तेरापंथ महिला मंडल द्वारा देश भर में शिक्षा ,प्रकृति के लिये पेड़,एवं नशा मुक्ति अभियान के बारे में अभियान किस प्रकार संचालित किए जा रहे हैं। उद्यानों के रखरखाव से लेकर बच्चों को पढ़ाई की ओर जोडऩे और उनकी मदद करने का बड़ा जिम्मा इस संगठन ने ले रखी है। प्रमोद दुबे ने आग्रह किया कि रायपुर में नशाखोरी के चलते कई परिवार बर्बाद हो चुके हैं तथा अपराध भी इन्हीं सब कारणों से बढ़ रहे हैं जो चिंतनीय है,तो ऐसे समय मे तेरापंथ महिला मंडल रायपुर में वृहद जागरूकता अभियान चला कर रायपुर को नशामुक्त शहर बनाने के लिए आगे आये। मंडल की रायपुर इकाई ने इस पर ठोस अभियान चलाने में सभी का सहयोग मांगा तो सभी लोगों ने इस अभियान में हर प्रकारके सहयोग का संकल्प लिया। इस अवसर पर कल्पना बैद,ज्योति जैन,रमन पटवारी,सरिता बरलोटा,संगीता बाफना,रायपुर ब्रांच की अध्यक्ष नेहा जैन,मधुर बछावत,प्रमिला बरलोटा,प्रतिभा पोकरना सहित नगरनिगम के अधिकारी कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।