June 24, 2025

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा

1 min read
Share this

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होने बुधवार को राष्ट्रपति भवन जाकर द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपना इस्तीफा पत्र उन्हें सौंपा। इससे पहले मोदी मंत्रिमंडल ने 17वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश कर दी थी। संभावना जताई जा रही है कि शनिवार 8 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

7 जून को होने वाली एनडीए की बैठक में उन्हें गठबंधन के नेता चुने जाने की उम्मीद है। चुनाव नतीजों में भाजपा ने 240 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस ने 99 सीटें जीती है।

मंगलवार को पीएम मोदी ने  दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में देशवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि “भाजपा तीसरी बार सरकार बना रही है। हम जनता के आभारी हैं, उन्होंने भाजपा और एनडीए पर पूरा भरोसा जताया। यह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है, यह भारत के संविधान में दृढ़ विश्वास की जीत है, यह विकसित भारत के संकल्प की जीत है। यह ‘सबका साथ सबका विकास’ की जीत है।”