शिकार के बम से वन्य प्राणी लकड़बग्घा गंभीर रूप से हुआ घायल
1 min read
Share this
कांकेर। जिले के वन परिक्षेत्र में जंगली सूअर के शिकार करने के लिए फेके गए बम की चपेट में आने से वन्य प्राणी लकड़बग्घा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे कांकेर से वन कर्मियों की टीम के द्वारा उपचार के लिए जंगल सफारी लाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शिकारी ने जंगली सूअर के शिकार के लिए बम फेक थे, जिसे लकड़बग्घा ने खाने की वस्तु समझकर चबा गया, बम चबाने की वजह से लकड़बग्घा का जबडा फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लकड़बग्घा की गंभीर स्थिति को देखते हुए जंगल सफारी के डॉक्टर के नेतृत्व में उपचार किया जा रहा है।