June 23, 2025

एकीकृत मतदाता सूची का प्रकाशन आज

1 min read
Share this

राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरट सभाकक्ष में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 कार्यक्रम के संबंध में प्रेसवार्ता ली। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन शनिवार 6 जनवरी 2024 को किया जाएगा। दावे एवं आपत्ति भरने की अवधि बुधवार 6 जनवरी 2024 से सोमवार 22 जनवरी 2024 तक रहेगी। विशेष अभियान की तिथियां शनिवार 13 जनवरी 2024 एवं रविवार 14 जनवरी 2024 निर्धारित है। दावे एवं आपत्तियों का निराकरण शुक्रवार 2 फरवरी 2024 को किया जाएगा। स्वास्थ्य मापदंडों की जांच और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की स्वीकृति तथा डेटाबेस को अद्यतन और पूरकों की छपाई मंगलवार 6 फरवरी 2024 को किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन गुरूवार 8 फरवरी 2024 को किया जाएगा।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल प्रत्येक मतदान केन्द्र हेतु उसी मतदान केन्द्र के एक मतदाता को अपने दल की ओर से बीएलए नियुक्त कर सकते है। राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल ऐजेंट एक समय में व एक दिवस में 10 से अधिक फॉर्म जमा नहीं कर सकते है। साथ ही पुनरीक्षण अवधि के दौरान 30 से अधिक आवेदन दाखिल करता है, तो जांच एवं सत्यापन की जायेगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला स्तरीय कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। कार्यालयीन समय में 1950 नम्बर पर संपर्क कर निर्वाचन से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल व मतदाता हेल्पलाइन ऐप की सहायता से मतदाता, मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, मतदाता पंजीकरण, संशोधन एवं विलोपन के लिए ऑनलाईन फॅार्म भरने, ई-इपिक डाऊनलोड करने, डिजिटल फोटो मतदाता पर्ची डाउनलोड करने, शिकायत करने, मतदान केन्द्र का विवरण खोजने का कार्य आसानी किया जा सकता है। साथ ही वोटर आईडी कार्ड के साथ आधार लिंक करने के लिए फार्म 6बी ऑनलाईन अप्लाई कर सकते है। एनजीएस पोर्टल का उपयोग मतदाता द्वारा मतदाता परिचय पत्र प्राप्त नहीं होना, आवेदन फार्म का निराकरण नहीं होना या अन्य शिकायतों को दर्ज करने के लिए किया जा सकता है।

*लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 में संशोधन एवं मतदाता का पंजीयन नियम 1980 में संशोधन*

इस दौरान लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 में संशोधन एवं मतदाता का पंजीयन नियम 1980 में संशोधन पर चर्चा की गई। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 में संशोधन एवं मतदाता का पंजीयन नियम 1980 में संशोधन के संबंध में चर्चा की गई। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 में संशोधन किया गया है। जिसके अंतर्गत धारा 14 में अर्हता तिथियां 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर निर्धारित किया गया है। धारा 23 अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोडऩा के लिए परिचय हेतु आधार नंबर की आवश्यकता होगी। धारा 20 अंतर्गत साधारण निवासी के तहत पत्नि व पति के आधार पर किया जाएगा। मतदाता का पंजीयन नियम 1980 में संशोधन किया गया है। नियम 7- धारा 20 के तहत फार्म-1 घोषित कार्यालय के साधारण निवासी के कथन हेतु अब पत्नि के आधार पर पति भी साधारण निवासी होगा। फार्म 2 – सशस्त्र सेनाओं में पदस्थ अधिकारी व कर्मचारी का कथन पत्नी के आधार पर पति भी होगा। फार्म 2ए- सशस्त्र पुलिस बल के सदस्य जो राज्य के बाहर पदस्थ है। फार्म 3 – भारत सरकार की सेवा में भारत के बाहर पदस्थ सदस्य है। नियम 13- दावे और आपत्ति के फार्म अब नाम जोडऩे फार्म-6, नाम हटाने फार्म-7 एवं नाम सुधारने, स्थानांतरित करने फार्म-8 होगा। नियम 15 अंतर्गत फार्म 6 में प्राप्त आवेदनों की सूची फार्म 9, फार्म 7 में प्राप्त आवेदनों की सूची फार्म 10, फार्म 8 में प्राप्त संशोधन आवेदनों की सूची फार्म 11, फार्म 8 में प्राप्त एक ही विधानसभा में स्थानांतरण हेतु आवेदनों की सूची फार्म 11 ए, फार्म 8 में प्राप्त एक विधानसभा से दूसरे विधानसभा में स्थानांतरण हेतु आवेदनों की सूची फार्म 11 बी है।

*विधानसभावार मतदान केन्द्रों की संख्या-*

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभावार कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 1006 है, जिसमें राजनांदगांव जिला अंतर्गत 840 मतदान केन्द्र एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला अंतर्गत 97 मतदान केन्द्र तथा मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी अंतर्गत 69 मतदान केन्द्र है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 270 है। इसके अंतर्गत खैरागढ़ तहसील (जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई) में मतदान केन्द्रों की संख्या 97, डोंगरगढ़ तहसील में मतदान केन्द्रों की संख्या 80 एवं राजनांदगांव तहसील में मतदान केन्द्रों की संख्या 93 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 223 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 252 है। इसके अंतर्गत डोंगरगांव तहसील में मतदान केन्द्रों की संख्या 132 एवं डोंगरगढ़ तहसील में मतदान केन्द्रों की संख्या 120 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 261 है। इसके अंतर्गत छुरिया तहसील में मतदान केन्द्रों की संख्या 192 एवं अम्बागढ़ चौकी तहसील (जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी) में मतदान केन्द्रों की संख्या 69 है।

*विधानसभावार मतदाताओं की संख्या-*

कलेक्टर ने बताया कि विधानसभावार कुल मतदाताओं की संख्या 8 लाख 45 हजार 448 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 4 लाख 6 हजार 559, महिला मतदाताओं की संख्या 4 लाख 8 हजार 883 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 6 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 2 लाख 9 हजार 775 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 5 हजार 648, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 4 हजार 123 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 4 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 2 लाख 11 हजार 468 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 3 हजार 737, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 7 हजार 729 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 2 लाख 2 हजार 797 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 2 हजार 59 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 738 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 1 लाख 91 हजार 408 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 95 हजार 115 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 96 हजार 293 है।

*राजनांदगांव जिले में मतदाताओं की संख्या-*

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अग्रवाल ने बताया कि राजनांदगांव जिले में मतदाताओं की संख्या 6 लाख 96 हजार 142 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 3 लाख 46 हजार 842, महिला मतदाताओं की संख्या 3 लाख 49 हजार 295 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 5 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 1 लाख 38 हजार 660 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 69 हजार 554, महिला मतदाताओं की संख्या 69 हजार 103 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 3 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 2 लाख 11 हजार 468 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 3 हजार 737, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 7 हजार 729 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 2 लाख 2 हजार 797 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या की संख्या 1 लाख 2 हजार 59 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 738 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 1 लाख 43 हजार 217 है। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 71 हजार 492 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 71 हजार 725 है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, एसडीएम राजनांदगांव श्री अरूण वर्मा, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।