June 22, 2025

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाये रखने मुख्यमन्त्री ने दिये निर्देश

1 min read
Share this

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्रकों की देश व्यापी हड़ताल से निपटने के लिये मंगलवार की दोपहर में सूबे के सभी आला अफसरों की वीसी के माध्यम से बैठक ली और  आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति बनाये रखने दिए निर्देश दिये।  बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी एवं सभी कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बैठक मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि  वे आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति बनाये रखने आवश्यक  कदम उठाये नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की किल्लत नहीं होनी चाहिए।

ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश। ज़िले में क़ानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में रहे इस ओर  लापरवाही न बरतें अन्यथा की स्थिति में सीधे कलेक्टर-एसपी की ज़िम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि भ्रामक जानकारी न फैलने पाए इसका ध्यान रखा जायेऔर जनता तक सही जानकारी पहुँचे।अफ़वाह फैलाने वाले तत्वों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाये।