कर्नाटक में सोशल मीडिया पर बैन के चंद घंटों बाद आंध्र में भी सोशल मीडिया पर बैन लगाने मुख्यमंत्री ने की घोषणा
1 min read
Share this
हैदराबाद (आंध्र प्रदेश)।सोशल मीडिया के बच्चों पर हो रहे दुष्परिणामों को देखते हुए दक्षिण भारत के दो राज्यों कर्नाटक और आंध्र प्रदेश ने सोशल मीडिया के व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर बैन लगाने की घोषणा की। पहले विधानसभा में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैय्या ने 16 साल वर्ष के बच्चों पर इसके उपयोग पर बैन किया तो चंद घंटे बाद ही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी सोशल मीडिया पर बैन की घोषणा की हालांकि उन्होंने 13 वर्ष आयु के बच्चों को इस बैन के दायरे में रखा हघ।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य में 13 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह नीति अगले 90 दिनों में चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। नायडू ने यह भी कहा कि राज्य सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि क्या यह प्रतिबंध 13 से 16 वर्ष की आयु के किशोरों पर भी लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने संकेत दिया कि परामर्श और नीति समीक्षा के बाद अतिरिक्त उपाय भी लागू किए जा सकते हैं।
