नेपाल की सत्ता पर बालेन शाह की राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी ने ठोकी कील

1 min read
Share this

काठमांडु। Gen-Z से नेपाल में हीरो बनकर उभरे बालेन शाह की राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी ने नेपाल की सत्ता पर अपनी कील ठोक दी है। हालांकि वहां अभी वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में रैपर से राजनेता बने बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) 86 सीटों पर आगे चल रही है। दूसरे नंबर पर नेपाली कांग्रेस 9 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, केपी शर्मा ओली की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल 3 और श्रम शक्ति पार्टी एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। इस दरम्मयान जो पहला नतीजा आया है उस पर  आरएसपी ने एक सीट पर जीत दर्ज की।