कर्नाटक में 16 वर्ष के बच्चों पर व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम चलाने पर बैन
1 min read
Share this
बेंगलूरू (कर्नाटक)। 16 वर्ष तक आयु वर्ग के बच्चों पर सोशल मीडिया के व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम चलाने पर पूर्णत:बैन लगा दिया गया है।यह घोषणा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को बजट सत्र में इसकी घोषणा की।सिद्धारमैया ने 2026-27 के बजट में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करते हुए कहा कियह कदम मोबाइल के बढ़ते दुरुपयोग और ऑनलाइन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। इस नियम के राज्य में लागू होते ही कर्नाटक बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने वाला देश का पहला राज्य होगा।
विधानसभा में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 4.48 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस बजट में टेक्नोलॉजी से चलने वाली लर्निंग पहलों को रेगुलेटरी उपायों के साथ मिलाकर सुधारों का ऐलान किया गया है, ताकि बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा दी जा सके।सिद्धारमैया ने कहा, ‘बच्चों पर बढ़ते मोबाइल इस्तेमाल के बुरे असर को रोकने के लिए 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल बैन कर दिया जाएगा।
