कैंसर से जूझ रहे रिंकू सिंह के पिता का निधन
1 min read
Share this
नई दिल्ली। लिवर कैंसर से जूझ रहे भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खाचंद्र सिंह का नोएडा के यथार्थ अस्पताल में निधन हो गया। पिता के निधन का समाचार मिलते ही रिंकू सिंह वापस लौटे।
उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में गुरूवार की रात अंतिम सांस ली। रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। पिता की गंभीर स्थिति की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ही अपने पिता से मिलने आए थे। लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले दोबारा टीम के साथ जुड़ गए थे। पिता के निधन की खबर के बाद वो तुरंत वापस लौट रहे हैं।
