June 29, 2025

आवासीय विद्यालय बाढ़ में फंसे सभी मासूम बच्चों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू

1 min read
Share this

जमशेदपुर।  झारखंड में बीते सप्ताह से हो रही भारी बारिश के कारण सूबे के अनेक जिले बाढ़ की चपेट में हैं जिसके कारण इन जिलों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया ।   इधर जमशेदपुर जिले में भारी बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले के कोवली थाना अंतर्गत लव कुश आवासीय विद्यालय में पानी भर गया। जहां छोटे-छोटे मासूम बच्चे फंस गये।

लव कुश आवासीय विद्यालय में जलजमाव से बाढ़ की स्थिति बन गयी. विद्यालय में भरे पानी के बीच 162 बच्चे फंस गये। हालांकि गनीमत रही कि जमशेदपुर पुलिस जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची और विद्यालय में फंसे बच्चों का रेस्क्यू करना शुरू किया। सभी 162 बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू किया और उनके परिजनों को सौंप दिया।