June 23, 2025

छोटेबेठिया में हुई मुठभेड में एक महिला नक्सली ढेर

1 min read
Share this

कांकेर। थाना छोटेबेठिया कोटरी नदी पार के ग्राम आमाटोला व कलपर के मध्य जंगल पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियो की उपस्थित की आसूचना पर सर्चिंग अभियान पर डीआरजी एवं बीएसएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी रवाना हुई थी। सर्चिंग के दौरान आज शुक्रवार सुबह ग्राम आमाटोला-कलपर के मध्य जंगल पहाड़ी क्षेत्र मे संयुक्त सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ मे एक महिला नक्सली मारी गई है, जवानों ने महिला नक्सली के शव के साथ हथियार बरामद कर लिया है । बस्तर आईजी सुुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना छोटेबेठिया अंर्तगत ग्राम आमाटोला व कलपर के मध्य जंगल पहाड़ी क्षेत्र में रुक रुक कर फायरिंग जारी है, इसमें एक महिला नक्सली मारी गई है। विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जावेगी।
उल्लेखनिय है कि हाल ही में सुकमा जिले के सीमा क्षेत्र में आंध्रप्रदेश के मारडेपल्ली के जंगल में नक्सलियों और ग्रेहाउंड्स फोर्स के बीच मुठभेड़ हुई थी, जहां जवानों ने बड़े नक्सली कैडर सहित 3 नक्सलियो को ढेर कर दिया था। इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर गाजरला उ$र्फ उदय और गरियाबंद में मारे गए खूंखार नक्सली चलपति की पत्नी वीआरएल चैतन्य उर्फ अरुणा को जवानों ने मार गिराया था।