June 23, 2025

तकनीकी कारणों के चलते एयर इंडिया की तीन फ्लाइट हुई रद्द

1 min read
Share this

नई दिल्ली। तकनीकी खराबियों का हवाला देते हुए एयर इंडिया ने मंगलवार को अपनी तीन अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया।इनमें से दो उड़ाने दिल्ली से पेरिस की थी जबकि एक अहमदाबाद से लंदन की थी।

उल्लेखनीय है कि 12 जून को अहमदाबाद से लंदन के लिये उड़ान भरने वाली एयर इंडिया कि AI-171 फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई जिसमें क्रू मेंबर सहित 241लोग मारे गये।मंगलवार को इसी रूट पर एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-159 को तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, AI-159 को दोपहर 1:10 बजे अहमदाबाद से उड़ान भरनी थी और शाम 6:25 बजे लंदन पहुंचना था, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के चलते उड़ान से पहले ही इसे रद्द कर दिया गया।

इससे पहले मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही फ्लाइट AI-180 में भी इंजन में तकनीकी खराबी पाई गई थी। कोलकाता एयरपोर्ट पर निर्धारित ठहराव के दौरान बाएं इंजन में खराबी के कारण यात्रियों को विमान से उतारना पड़ा। फ्लाइट रात 12:45 बजे पहुंची थी, लेकिन सुबह 5:20 बजे सभी यात्रियों को सुरक्षा कारणों से नीचे उतरने को कहा गया. पायलट ने यात्रियों को सूचित किया कि फ्लाइट की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए यह निर्णय लिया गया।

मंगलवार को ही दिल्ली से पेरिस के लिये उड़ान भरने वाली दो फ्लाइट को भी एयर इंडिया ने तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए रद्द किये जानकारी दी।