June 23, 2025

अनियंत्रित तेज रफ्तार वाहन भूमका के पास हुई दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, 16 घायल

1 min read
Share this

कोंडागांव। जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम भूमका के पास बीती देर रात 11:30 बजे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार वाहन क्रमांक सीजी 17-केएल-0783 सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में वाहन में सवार 18 लोगों में से 2 की मौत हो गई जबकि 6 की हालत गंभीर है। इस क्षेत्र के जनपद सदस्य ने तत्परता दिखाते हुए अपनी बोलेरो और पिकअप वाहन की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव भिजवाया। घटना के बाद छोटे डोंगर थाना पुलिस मौके पर पंहुचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल कोंडागांव में भर्ती करवाया है।
छोटे डोंगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा ग्राम भूमका के पास देर रात लगभग 11:30 बजे हुआ है। इस वाहन में धमतरी जिले के ग्राम बोरई तहसील बेलर निवासी पारिवारिक काम से बोरई से मोहपाल आये हुए थे। वापसी के दौरान ड्राइवर वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया, इससे वाहन दुर्घनाग्रस्त हो गया। हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 लोगों को गंभीर चोट आई। घटना के तत्काल बाद घायलों को पहले नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल कोंडागांव भिजवाया गया है, जहां मृतकों की पहचान और घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच कर रही है।