मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ किया मतदान
1 min read
Share this
जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम और तीसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विकासखंड कांसाबेल के शासकीय प्राथमिक शाला बगिया में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक-45 में कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करने के बाद मुख्यमंत्री साय, उनकी माताजी जसमनी देवी, धर्मपत्नी कौशल्या साय, भाई विनोद साय सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने मतदान किया। मतदान के उपरांत मुख्यमंत्री ने परिवार सहित सेल्फी जोन में जाकर इस पल को कैमरे में कैद किया। मतदान करने के लिए मुख्यमंत्री साय आज सुबह राजधानी से अपने गांव पहुंचे थे।