छत्तीसगढ़ी सिने अदाकार राजेश अवस्थी का दुखद निधन
1 min read
Share this
रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म अदाकारा व छत्तीसगढ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष तथा भाजपा नेता राजेश अवस्थी का रविवार की रात ह्रदयों से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से न केवल छालीवुड स्तब्ध है बल्कि राजनीतिक हकों में भी शोक व्याप्त है। उनके आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उप मुख्यमंत्री अरूण साव प्रदेश भाजपाध्यक्ष किरण देव ने शोक व्यक्त किया है।
********
छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता, भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री राजेश अवस्थी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
पूर्व में वह छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे और यहां की लोक कला, संस्कृति एवं परंपरा के संवर्धन में उनका अनुकरणीय योगदान रहा। उनका निधन छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
ॐ शांति!
******
अभिनेता और भाजपा नेता राजेश अवस्थी को रविवार की रात में गंभीर दिल का दौरा पड़ा और जिसने उनकी जान ले ली। बताया जाता है कि दिल काहिरा पड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन डाक्टरों के अथक प्रयास के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका।नराजेश अवस्थी छत्तीसगढ़ी फिल्म के प्रमुख अभिनेता थे। फिल्म अभिनेता प्रकाश अवस्थी के छोटे भाई हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के साहित्यिक ,संस्कृत मोर्चा के संयोजक रह चुके हैं। साथ ही वे विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं, राजेश अवस्थी अमलीपदर गरियाबंद के रहने वाले थे।