रूपनारायण बने योग आयोग के अध्यक्ष, राकेश सदस्य
1 min readShare this
रायपुर। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ योग आयोग में अध्यक्ष व सदस्य की नियुक्ति कर दी है। भाजपा नेता रूपनारायण सिन्हा को योग आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। सिन्हा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य चुके हैं। वहीं, योग आयोग के सदस्य के रूप में राकेश दुबे की नियुक्ति की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष सिन्हा व सदस्य दुबे को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।