January 18, 2025

बालीवुड काॅमेडियन को पड़ा गंभीर दिल का दौरा हालत नाजुक

1 min read
Share this

मुंबई(एजेंसी)। बड़े व छोटे पर्दे पर काॅमेडियन का किरदार निभाने वाले 70 वर्षीय टीकू तलसानिया को शनिवार को गंभीर दिल का दौरा पड़ा है ।जिसके बाद उन्हे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार शनिवार अभिनेता  स्वंय को असहज महसूस कर रहे थे जिसके बाद उन्हें कोकिला बेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने तत्काल जांच कर उपचार शुरु किया। बताया जा रहा है कि उन्हें गंभीर दिल का दौरा पड़ा है। डॉक्टरों की टीम द्वारा निरंतर उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है।