अंतरिक्ष में इसरो की कामयाबी का लगा एक और मिल का पत्थर

1 min read
Share this

नई दिल्ली। अंतरिक्ष में इसरो ने फिर एक मील का पत्थर लगा दिया है।अंतरिक्ष में जीवन तलाश रहे इसरो के वैज्ञानिकों के लिए शनिवार को एक बड़ी खुशखबरी मिली जब अंतरिक्ष में लोबिया के बीजों के अंकुरित होने की जानकारी आई उम्मीद है कि जल्द इनमें पत्ते भी निकलेंगे। लोबिया की इन बीजों को स्पेड X के साथ 30 दिसंबर को PSLV C 60 रॉकेट से भेजा गया था।

इस प्रयोग के जरिए वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद मिलेगी कि अंतरिक्ष में पौधों को किस तरह उगाया जा सकता है, जिसकी मदद लंबे स्पेस ऑपरेशन्स में मिलेगी। इसरो ने सोशल मीडिया X पर इसकी जानकारी दी है। इसरो ने लिखा, स्पेस में जीवन का आरंभ! VSSC का CROPS (कंपैक्ट रिसर्च मॉड्यूल फॉर ऑर्बिटल प्लांट स्टडीज) प्रयोग PSLV-C60 POEM-4 पर सफलतापूर्वक हुआ। चार दिन में लोबिया के बीजों में हुआ अंकुरण, पत्तियां जल्द ही निकलने की उम्मीद।’