January 13, 2026

सफायर ग्रीन में सुधा सोसाइटी का नो पॉलिथीन अभियान

1 min read
Share this

रायपुर। समाज सेवी संस्था सुधा सोसाइटी ने 1 जनवरी 2025 नव वर्ष से नो पॉलिथीन अभियान की शुरुआत सफायर ग्रीन से की। सुधा सोसाइटी रायपुर ने मानव जीवन में हानिकारक प्लास्टिक के प्रयोग के रोक थाम हेतु इस अभियान की शुरुआत की है।
इस अवसर पर सुधा के चेयरमैन श्री गोपाल कृष्ण भटनागर एवं अध्यक्ष दीप्ति गोयल ने बताया कि प्लास्टिक पर्यावरण में विघटित नहीं होता । इसलिए यह मिटी,पहाड़ दर्शनीय स्थल , हवा, जल, कृषि भूमि, नदियों और महासागरों में जमा हो जाता है। महासागरों में प्लास्टिक के बारे में जागरूकता और चिंता बढ़ रही है । इसलिए सफायर ग्रीन में नए साल 2025 पर हमारे द्वारा यहां निवासरत निवासियों को कपड़े के थैलों  (इस्तेमाल किए गए कपड़ों से बने) का निःशुल्क वितरण किया।सभी निवासियों ने सहमति व्यक्त की और 1 जनवरी 2025 से पॉलिथीन बैग का उपयोग बंद करने का आश्वासन दिया।

सभी निवासियों ने पॉलिथीन बैग के बजाय कपड़े के सिले थैले का उपयोग करने की हमारी पहल को उत्साह पूर्वक अपनाने की स्वीकृति दी । यह एक गिलहरी प्रयास है जिसमें और लोग धीरे धीरे जुड़ेंगे ऐसा विश्वास है । यह जानकारी श्रीमति विजेता ( मिनी ) अग्रवाल ने दी।