न्यूजीलैंड की युवा सांसद ने बिल विरोध का यह तरीका अपनाया

1 min read
Share this
नई दिल्ली। ब्रिटेन और माओरी के बीच की एक संधि से जुड़ा बिल जब गुरुवार को न्यूजीलैंड की संसद में पेश किया गया तो 22 वर्षीय सबसे युवा सांसद हाना-रावहिती ने अपने अंदाज में इस बिल का विरोध किया। संसद में हाना-रावहिती के इस बिल विरोध का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, सांसद हाना ने जोशीले माओरी हाका डांस कर एक बिल का विरोध किया। ये विधेयक ब्रिटेन और माओरी के बीच की एक संधि से जुड़ा है।जब सांसद संधि सिद्धांत विधेयक पर मतदान करने के लिए 14 नवंबर को एकत्र हुए, तो 22 वर्षीय माओरी सांसद ने पारंपरिक माओरी हाका डांस करते हुए विधेयक की एक कॉपी फाड़ दी। सदन के अन्य सदस्य और गैलरी में बैठे दर्शक हाना-रावहिती करियारीकी मैपी-क्लार्क के साथ हाका डांस करने लगे, जिसके कारण स्पीकर गेरी ब्राउनली ने सदन के सत्र को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया।
1840 की वेटांगी संधि सरकार और माओरी के बीच संबंधों को निर्देशित करते हैं। इसमें जनजाति समूहों को ब्रिटिश प्रशासन को सत्ता सौंपने के बदले में अपनी भूमि को बनाए रखने और अपने हितों की रक्षा करने के व्यापक अधिकार मिलते हैं। बिल में ये निर्दिष्ट किया जाएगा कि ये अधिकार सभी न्यूजीलैंडवासियों पर लागू होंगे।