June 23, 2025

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने दी धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएं

1 min read
Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने सभी सराफा कारोबारियों के साथ समस्त छत्तीसगढ़वासियों को धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएं दी है। जैसे कि मालूम हो जब से छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएसन की नई कार्यकारिणी अध्यक्ष कमल सोनी,महासचिव प्रकाश गोलछा व कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन जैन के नेतृत्व में बना है,सराफा के व्यापार में कारोबार के साथ एक पारिवारिक माहौल भी नजर आ रहा है। हर तीज त्यौहार के मौके पर उन तक बधाई संदेश प्रेषित हो रहा है। हर कदम पर एसोसिएशन उनके साथ खड़ा हुआ है।
जैसे कि मालूम हो देश का सबसे बड़ा त्यौहार दीपावली परम्परागत ढंग से मनाये जाने की शुरुआत हो चुकी है। जहां तक सराफा कारोबारियों का सवाल है करवां चौथ,पुष्य नक्षत्र के बाद धनतेरस व लक्ष्मी पूजा पर आम लोगों के बीच शुभ मुहूर्त की खरीदी के चलते महापर्व माना जाता है। व्यापारी का व्यापार पहला धर्म है,बगैर किसी प्रतिस्पर्धा के सराफा कारोबारी कल धनतेरस से पहले अपने प्रतिष्ठानों की विशेष सजावट कर चुके हैं,अपने नियमित ग्राहकों को संदेश भेजकर शुभकामनाएं दे रहे हैं और शुभ मुहूर्त की खरीदी के लिए आमंत्रित भी कर रहे हैं। सराफा बाजार की विशेष सजावट भी लोगों को आकर्षित कर रही है। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी,महासचिव प्रकाश गोलछा व कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन जैन ने बताया कि सराफा बाजार में काफी खुशनुमा माहौल है,इस बार बारिश भी अच्छी हुई है इसलिए खेती किसानी का काम अच्छा है और प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था भी काफी अच्छी है,लोगों को वेतन व बोनस भी वितरित हुए हैं। इसलिए इस धनतेरस -दीपावली पर सराफा बाजार में अच्छे कारोबार की पूरी संभावना है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी सराफा कारोबारियों के साथ प्रदेशवासियों को धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख,समृद्धि व वैभव की कामना करते हुए कहा है कि जल्द ही दीपावली मिलन पर सभी मुंह मीठा करने साथ एकत्रित होंगे।