महाराष्ट्र व झारखंड में चुनावी शंखनाद 13,20 नवंबर को होगा मतदान

1 min read
Share this

*रायपुर दक्षिण में 13 को होगा मतदान *

नई दिल्ली।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव तारीख का एलान कर दिया इसी के साथ अन्य राज्यों में होने वाले उप चुनाव की तारीखों का भी एलान हो गया। रायपुर दक्षिण में 13 को होगा मतदान।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार की दोपहर में पत्रकार वार्ता में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को चुनाव होंगे। वहीं झारखंड में 2 चरणों में 13 और 20 नवंबर को चुनाव होंगे। चुनाव आयुक्त की घोषणा के अनुसार, महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावी परिणाम एक साथ 23 नवंबर को आएंगे।

चुनाव आयोग ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इस सीट पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 18 अक्टूबर से चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी, और नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।