राजकुमार कॉलेज के विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय आईपीएससी और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में लहराया परचम

1 min read
Share this

00 आल इंडिया आईपीएससी U-14,17 & 19 बालिका शूटिंग चैंपियनशिप 2024
रायपुर। 3 से 05 अक्टूबर 2024 अखिल भारतीय आईपीएससी U-14,17 & 19 बालिका शूटिंग चैंपियनशिप 2024 और अखिल भारतीय आईपीएससी U-11, 14 & 17 बालक-बालिका स्केटिंग टूर्नामेंट 2024 का आयोजन एमराल्ड हाइट इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर में किया गया|
राजकुमार कॉलेज की टीम ने U-19- 177 एयर राइफल पीप साइट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता| इस टीम में सुनिष्का कुमार, जशवसी राजनंदनी देवी और इरीना लॉज शामिल थे| इरीना लॉज ने ‘68 वें नेशनल स्कूल गेम’ के लिए IND BRONZE की उपलब्धि पाई|

राजकुमार कॉलेज के विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय आईपीएससी और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में लहराया परचम राजकुमार कॉलेज के टीम ने U-17 177 एयर राइफल पीप साइट स्पर्धा में रजत पदक जीता| इस टीम में मृणालिका कुमार,कोहिनूर कौर,लेकिशा व्यास और खनक मुंधरा शामिल थे| आल इंडिया IPSC U-14,17 & 19 बालिका शूटिंग चैंपियनशिप 2024 में कुल 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया|
अखिल भारतीय IPSC U-11,14 & 17 बालक-बालिका स्केटिंग टूर्नामेंट 2024
दिनांक 03 से 05 अक्टूबर 2024 अखिल भारतीय आईपीएससी U-11, 14 & 17 बालक-बालिका स्केटिंग टूर्नामेंट 2024 का आयोजन एमराल्ड हाइट इंटरनेशनल स्कूल,इंदौर में किया गया|
टूर्नामेंट में राजकुमार कॉलेज के कुल 16 विद्यार्थियों ने भाग लिया और कुल 23 पदक जीते| साथ ही ‘68वें नेशनल स्कूल गेम’ के लिए पाँच विद्यार्थी- निर्भय सराफ, आदित्य जैन, राजवीर कुशवाहा, जैनिशा जैन और आरना जैन चयनित किये गए|
U-11 बालिका स्केटिंग टीम ने कांस्य पदक पर जीत हासिल की| इस टीम में आरना जैन (1 स्वर्ण , 2 कांस्य), प्रेक्षा जैन (1 रजत और 1 कांस्य) और जिविशा जैन ने (1 कांस्य) पदक अपने खाते में दर्ज कराया|
U-11 बालक स्केटिंग टीम ने स्वर्ण पदक पर जीत हासिल की| इस टीम में राजवीर कुशवाहा (1 स्वर्ण, 2 रजत), शौर्य साहू (2 कांस्य), आदित्य जैन ने (1 स्वर्ण, 1 कांस्य) पदक अपने खाते में दर्ज कराया|
U-14 बालिका स्केटिंग टीम में जैनिशा जैन (1 रजत और 2 कांस्य) और अनीत कौर ने (1 कांस्य) पदक अपने खाते में दर्ज कराया|
U-14 बालक स्केटिंग टीम में निर्भय सराफ ने (1 रजत ) पदक प्राप्त किया|
अंतर्विद्यालयीन छत्तीसगढ़ U-14, 17 & 19 बालक-बालिका राज्य स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप 2024
अंतर्विद्यालयीन,छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप 2024 का चार दिवसीय आयोजन दिनांक 03 से 06 अक्टूबर 2024 तक राजनंदगाँव में किया गया| जिसमें राजकुमार कॉलेज के कुल 16 विद्यार्थियों ने (12 तैराकी और 4 वाटर पोलो) में भाग लिया| विविध प्रतियोगिता में कुल 30 पदक (10 स्वर्ण, 15 रजत, और 5 कांस्य) हासिल किये गए|
बालक वर्ग में अनंत विजू शाह (3 स्वर्ण) , उपराज सिंग सेंडो ( 2 स्वर्ण , 1 रजत ) , सम्यक वैद्य ( 1स्वर्ण , 2 रजत ), के रेथेशकरन (3 रजत), अरमान पंजानी (2 रजत , 1 कांस्य), वीर सिंग सेंडो(1 कांस्य)
बालिका वर्ग में न्यास पैकरा (3 स्वर्ण), वास्वी कुंजाम (1स्वर्ण, 1 रजत ), हीया जैन (3 रजत),अनुभूति लुनावत(2रजत ),एक मृणालिका कुमार(1 रजत ),अहाना सिंग(3 कांस्य)
अंतर्विद्यालयीन छत्तीसगढ़ U-17 बालक , U-17, 19 बालिका वर्ग राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2024
अंतर विद्यालय छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2024 का आयोजन दिनांक 03 से 06 अक्टूबर 2024 तक राजनंदगाँव में किया गया| जिसमें कुल 4 विद्यार्थी (2 बालिका और 2 बालक ) ने भाग लिया| और 4 रजत पदक (आदित्य अग्रवाल, यशवर्धन परदेशी, नित्या संजय पाण्डेय और नंदनी जांगड़े ने एक-एक पदक) प्राप्त किया|
अंतर्विद्यालयीन छत्तीसगढ़ U-19 बालक-बालिका राज्य स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप 2024
अंतर विद्यालय छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप 2024 U-19 बालक – बालिका वर्ग का आयोजन दिनांक 03 से 06 अक्टूबर 2024 तक राजनंदगाँव में किया गया| जिसमें कुल 15 विद्यार्थियों ( 11 बालक, 4 बालिकाओं ने भाग लिया)| U-19 बालक वर्ग में कुल 11 पदक (प्रत्येक विद्यार्थी को एक-एक रजत पदक) प्राप्त हुए|