इस साल मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार विक्टर एंब्रोस और गेरी रुवकोन को

1 min read
Share this

स्टॉकहोम(एएनआई) नोबेल पुरस्कार 2024 के लिए विजेताओं के एलान की शुरुआत हो गई है। आज मेडिसिन और फिजियोलॉजी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा हुई। इस साल मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार विक्टर एंब्रोस और गेरी रुवकोन  को मिला है। उन्हें ये पुरस्कार माइक्रो RNA की खोज के लिए मिला है।

नोबेल प्राइज देने वाली कमेटी ने कहा था कि इनकी दी गई mRNA टेक्नोलॉजी से बनी कोरोना वैक्सीन के जरिए दुनिया कोरोना महामारी से निकल पाई।नोबेल असेंबली ने कहा कि उनकी खोज यह समझने में महत्वपूर्ण है कि मानव सहित जीव किस प्रकार विकसित होते हैं और कार्य करते हैं कोरोना महामारी के समय पहली बार ऐसा हुआ था जब mRNA टेक्नोलॉजी पर बेस्ड वैक्सीन बनी थी। इस टेक्नोलॉजी का उपयोग फाइजर, बायो एन टेक और मॉडर्ना जैसी दवा कंपनियों ने किया था।