हमें अपने लक्ष्यों को पूरा करने हर मोर्चे पर जुटे रहना होगा-जम्वाल
1 min readShare this
00 भाजपा सदस्यता अभियान की हुई समीक्षा बैठक
00 अब तक 32 लाख से अधिक भाजपा के सदस्य बने
रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता जिस संकल्प को ले लेता है उसे पूर्ण करने के बाद ही विश्राम करता है। हमने जो संकल्प सदस्यता का लिया है उसे पूर्ण करने कोई कसर हम नहीं छोड़ रहे हैं। मंडल से लेकर बूथ और जिला स्तर तक सदस्यता अभियान को जिस तरह से सफलता मिल रही है हम अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर हैं। 2014 में हमने 22 लाख सदस्य बनाए थे 2019 में 9 लाख उस समय कोविड भी हमारे सामने चुनौती थी। और अब 2024 में 32 लाख से अधिक सदस्य अब तक बन चुके हैं। जो हमारे निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने की दिशा में एक पड़ाव मात्र है।
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि प्रदेश में सदस्यता की पूरी टोली जिस तरह से जुटी है उसके साथ ही जिलावार संगठन के सारे पदाधिकारी कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। हम लगातार केन्द्रीय संगठन द्वारा तय लक्ष्यों को पूरा करने में सफल हो रहे हैं। निर्धारित समय में लक्ष्यों को पूर्ण करने की दिशा में और जुटना होगा।
प्रदेश सदस्यता संयोजक अनुराग सिंहदेव ने कहा कि हर मोर्चा-प्रकोष्ठ सहित सभी के जो लक्ष्य तय किये गये हैं उस दिशा में हमें आशातीत सफलताएं मिल रही है। फिर भी लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए हमें और सक्रियता से जुटना होगा। उन्होंने कहा कि सदस्यता रथ यात्रा निकाली गई है उसमें युवा मोर्चा की सहभागिता अधिक हो इस पर भी सभी को जुटने की जरूरत है। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, महामंत्री द्वय संजय श्रीवास्तव, रामू रोहरा, रामजी भारती, सांसद रूपकुमारी चौधरी, सदस्यता अभियान के सह प्रभारी डॉ. नवीन मारकंडे, संभाग प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी, जिला सदस्यता प्रभारी, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिले के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व सदस्यता अभियान टोली की सदस्य मौजूद थे।