September 20, 2024

केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 6 कर्मी झुलसे 3 की हालत गंभीर

1 min read
Share this

पालघर (पीटीआई)। महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक हादसा हुआ है। शुक्रवार को दोपहर में एक केमिकल फैक्टरी में आग लगने से छह कर्मचारी झुलस  गए हैं जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने इस घटना का जायजा लिया और बताया कि फैक्ट्री के एक हिस्से में दोपहर 12 बजे आग लग गई।

बताया जा रहा है, छह कर्मचारी इस हादसे से झुलस गए हैं, जिनकी पहचान राज मौर्य (45), निशिकांत चौधरी (36), पवन देसले (32), संतोष हिंडलेकर (49), आदेश चौधरी (25) और चंदन शाह (32) के रूप में हुई है। इनमें से तीन की हालत गंभीर हैं। सभी छह एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती हैं।

एमआईडीसी फायर स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि फायर ब्रिगेड के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही फैक्ट्री के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था।